Khilte Hai Gul Yaha

Movie: Sharmeelee 1971
Star Cast: Shashi Kapoor, Rakhee
Singer: Kishore Kumar
Music Director: Sachin Dev Burman
Lyrics : Gopaldas Saxena (Neeraj)

₹ 0.00 0.0 INR ₹ 0.00

₹ 0.00

    This combination does not exist.

    खिलते हैं गुल यहाँ खिल के बिखरने को
    मिलते हैं दिल यहाँ मिल के बिछड़ने को
    खिलते हैं गुल यहाँ

    कल रहे ना रहे मौसम ये प्यार का
    कल रुके न रुके डोला बहार का
    चार पल मिले जो आज प्यार में गुज़ार दे
    खिलते हैं गुल यहाँ


    झीलों के होंठों पर मेघों का राग है
    फूलों के सीने में ठंडी ठंडी आग है
    दिल के आईने में तू ये समां उत्तर दे
    खिलते हैं गुल यहाँ

    प्यासा है दिल सनम प्यासी ये रात है
    होंठों में दबी दबी कोई मीठी बात है
    इन लम्हों पे आज तू हर खुशी निसार दे

    खिलते हैं गुल यहाँ खिल के बिखरने को
    मिलते हैं दिल यहाँ मिल के बिछड़ने को
    खिलते हैं गुल यहाँ.