Naina
Movie: Dangal
Singer: Neha Kakkar
Music Director: Pritam Chakraborty
Lyrics by: Amitabh Bhattacharya
![]()
नैना जो साँझ ख़्वाब देखते थे नैना
बिछुड़ के आज रो दिये है यूँ
नैना जो मिल के रात जागते थे नैना
शहर में पलकें मींचते है यूँ
जुदा हुये क़दम जिन्होंने ली थी ये क़सम
मिल के चलेंगे हर दम अब बाँटतें है ये ग़म भीगे नैना
जो खिड़कियों से झाँकते थे नैना
घुटन में बन्द हो गये है क्यूँ
साँस हैरान है मन परेशान है
हो रही सी क्यूँ रुआँसा ये मेरी जान है
है क्यूँ निराशा है आस हारे हुये
क्यूँ सवालों का उठा सा दिल में तूफ़ान है
नैना थे आसमान के सितारे नैना
ग्रहन में आज टूटते है यूँ
हो नैना कभी ये जो धूप सेंकते थे नैना
ठहर के छाँव ढूँढते है यूँ
जुदा हुये क़दम जिन्होंने ली थी ये क़सम
मिल के चलेंगे हर दम अब बाँटतें है ये ग़म भीगे नैना
जो साँझ ख़्वाब देखते थे नैना
बिछुड़ के आज रो दिये है
नैना