Raat Ke Hum Safar

Movie: ऐन इवनिंग इन पेरिस (1967)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

₹ 0.00 0.0 INR ₹ 0.00

₹ 0.00

    This combination does not exist.

    आशा भोंसले
    रात के हमसफ़र, थक के घर को चले

    झूमती आ रही है सुबह प्यार की
    मो.रफ़ी
    देख कर सामने, रूप की रोशनी

    फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की

    आशा भोंसले
    सोने वालों को हँसकर जगाना भी है

    रात के जागतों को सुलाना भी है
    दिल की है जागने की सदा साथ ही
    लोरियाँ गा रही हैं सुबह प्यार की
    रात के हमसफ़र...

    मो.रफ़ी
    रात ने प्यार के जाम भर कर दिए

    आँखों-आँखों से जो मैंने तुमने पिए
    होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
    और क्या ला रही है सुबह प्यार की
    रात के हमसफ़र...

    मो.रफ़ी क्या-क्या वादे हुए किसने खाई कसम
    आशा भोंसले इस नयी राह पर हमने रखे कदम
    मो.रफ़ी + आशा भोंसले
    छुप सका प्यार कब हम छुपाएँ तो क्या

    सब समझ पा रही है सुबह प्यार की
    रात के हमसफ़र...