Rimjhim Gire Sawan - Kishore Kumar

Movie: Manzil(1979)
Singer: Kishore Kumar
Music Director: R. D Burman
Lyrics Writer: Yogesh
Star casts: Amitabh Bachchan, Moushumi Chatterejee

₹ 0.00 0.0 INR ₹ 0.00

₹ 0.00

    This combination does not exist.


    हम्म.. हम्म..
    (रिमझिम गिरे सावन
    सुलग सुलग जाए मन
    भीगे आज इस मौसम में
    लगी कैसी ये अगन)-2
    रिम-झिम गिरे सावन

    जब घुंघरुओं सी बजती हैं बूंदे
    अरमा हमारे पलके न मूंदे
    जब घुंघरुओं सी बजती हैं बूंदे
    अरमा हमारे पलके न मूंदे

    कैसे देखे सपने नयन
    सुलग सुलग जाए मन
    भीगे आज इस मौसम में
    लगी कैसी ये अगन
    रिम-झिम गिरे सावन

    महफ़िल में कैसे कह दें किसी से
    दिल बंध रहा है किस अजनबी से
    महफ़िल में कैसे कह दें किसी से
    दिल बंध रहा है किस अजनबी से

    हाये करे अब क्या जतन
    सुलग सुलग जाए मन
    भीगे आज इस मौसम में
    लगी कैसी ये अगन

    रिम-झिम गिरे सावन
    सुलग सुलग जाए मन
    भीगे आज इस मौसम में
    लगी कैसी ये अगन
    रिम-झिम गिरे सावन