Yaad Kiya Dil Ne
Movie : Patita 1953
Star Cast : Dev Anand, Usha Kiran, Agha, Lalita Pawar
Singer : Hemanta Kumar Mukhopadhyay, Lata Mangeshkar
Music Director : Jaikishan Dayabhai Panchal, Shankar Singh Raghuvanshi
Lyrics by : Hasrat Jaipuri
![]()
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
झूमती बहार है कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम - २
(ओ, खो गये हो आज किस खयाल में
ओ, दिल फ़ंसा है बेबसी के जाल में ) - २
मतलबी जहाँ मेहरबां हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम - २
(ओ, रात ढल चुकी है सुबह हो गयी
ओ, मै तुम्हारी याद लेके खो गयी ) - २
अब तो मेरी दास्ताँ हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम - २
(ओ, तुम हमारी ज़िंदगी के बाग़ हो
ओ, तुम हमारी राह के चिराग़ हो ) - २
मेरे लिये आसमाँ हो तुम
याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम - २